आजकल ऑनलाइन पैसे कमाने के बहुत सारे प्लेटफॉर्म हैं जिससे आप घर बैठे बैठे पैसे कमा सकते हो। उसी में से एक freelancer.com प्लेटफॉर्म है। जहां पर आप नए तरीके के प्रोजेक्ट उठा सकते हो, जिस कला में आप माहिर हो जैसे ग्राफिक डिज़ाइन, वेब डिज़ाइन, वेब डेवलपर, एप डेवलपर इत्यादि जैसी, तो उस प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हो। या साथ ही बिड (Bid) का ऑप्शन भी आता है जिसमें आप बिड (Bid) लगाकर कोई प्रोजेक्ट ले सकते हो, और काम स्टार्ट कर सकते हो। यह इंडिया में बहुत ही अच्छा प्लेटफॉर्म माना जाता है।
लोग इस पर बहुत ही विश्वास करते हैं क्योंकि इसमें आपका खाता की अच्छी तरह जांच की जाती है। और साथ ही भुगतान का खाता भी जांचा जाता है। और लोग फ्रीलांसिंग इस लिए करते है क्योंकि इसमें कोई बॉस नहीं होता सब अपनी मर्ज़ी से काम करते है। तो चलिए बात करते हैं Freelancer पर कैसे काम होता है।
Freelancer पर अपने खाते बनाएँ
फ्रीलांसर पर काम करने के लिए सबसे पहले Freelancer.com पर खाता बनाने की जरूरत है, और इसकी बहुत ही आसान सी प्रक्रिया है। जो वास्तव में अप-वर्क (Upwork) की तुलना में आसान है।
Step:1 सबसे पहले www.freelancer.com पर जाएं। आपको साइन अप (Sign Up) करने के लिए दो विकल्प दिखाई देंगे। या तो दाईं ओर स्थित साइन-अप बटन पर क्लिक करें या पेज के बीच में वर्क (Work) के बटन पर क्लिक करें,

Step:2 साइन-अप (Sign Up) बटन या वर्क (Work) बटन पर क्लिक करने के बाद, आपको एक नए पेज पर ले जाया जाएगा, जहाँ आपको अपना खाता विवरण भरना होगा होगा, जैसे कि आपका यूजर नाम (User Name) और पासवर्ड (Password)। अपनी डिटेल्स डालने के बाद आखिर में क्रिएट अकाउंट (Create Account) बटन पर क्लिक करें।
(Note- यदि आप Sign up with facebook विकल्प का उपयोग करना चाहते हैं, तो बस साइन अप (Sign Up) करें फेसबुक बटन पर क्लिक करें। इसके बाद कंटिन्यू अस (Continue As) बटन पर क्लिक करें और अपना यूज़र स्टेटस, यूजरनेम (User Name) और हायर एंड वर्क पर क्लिक करें। और फिर क्रिएट अकाउंट (Create Account) पर क्लिक करें)
Step:3 अकाउंट बनाने के बाद आप अपनी प्रोफाइल में अपनी स्किल (Skill) और विशेषताएं भरे जैसे कि लेखक (Content Writer), एप डेवलपर (App developer), वेबसाइट डिज़ाइनर (Website Designer) आदि और नेक्स्ट (Next) का बटन दबा सकते हैं, ताकि Freelancer.com आपको उन नौकरियों को दिखा सके जिनके लिए आप सबसे ज्यादा योग्य और एक्सपर्ट हैं। उसके बाद वह फिर आपका पूरा नाम, भाषा और एक्सपीरियंस के लिए पूछेगा तो आप सब भर के नेक्स्ट का बटन दबाएं।
Step:4 उसके बाद नेक्स्ट स्टेप में आपसे पेमेंट खाते के सत्यापन के लिए पूछेगा। तो आप उसमें पेपल, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के द्वारा सत्यापन कर सकते हैं। जिससे बाद में कोई भी क्लाइंट किसी भी प्रोजेक्ट का भुगतान आसानी से कर सके।
Note- अगर आप पेमेंट खाते का सत्यापन अभी नहीं करना चाहते हैं या बाद में करना चाहते है। तो आप इसे छोड़ सकते हैं और स्किप फॉर नाउ (Skip for now) का बटन दबा सकते हैं।
Freelancer.com डिफ़ॉल्ट के रूप में आपको प्लस मेंबरशिप (Plus membership) एक महीने तक निःशुल्क इस्तेमाल करने के लिए देता है। लेकिन महीने खत्म होने से पहले आप अपनी प्लस मेंबरशिप (Plus membership) को रद्द, डाउनग्रेड या अपग्रेड कर सकते हैं।प्रोफाइल सेटअप- जो ऑनलाइन फ्रीलांस काम करना चाहता है, उसे एक मजबूत प्रोफ़ाइल का निर्माण करना है। एक बार जब आपका रजिस्ट्रेशन हो जाते हैं, तो Freelancer.com आपको अपने फ़ोन नंबर और ईमेल एड्रेस को भरने के लिए कहेगा। और आप उसको एक-एक कर के सत्यापन कर सकते है।
प्रोफाइल फोटो- आपकी प्रो-फ़ाइल फोटो बहुत ही महत्वपूर्ण बात में से एक है। आप एक साफ सुन्दर दिखने वाली फोटो चुन सकते है, जिसमे आपकी अच्छी मुस्कुराहट और तनाव मुक्त दिखते हो। ग्राहक केवल आपकी उपस्थिति देखकर ही आपके साथ काम नहीं करना चाहता है बल्कि उससे भी पहले वह आपकी प्रोफाइल देखता है। जिससे ग्राहक को आपके साथ सकारात्मक लगता है। इसलिए आप अच्छी प्रोफाइल फोटो लगाएँ जिससे क्लाइंट का थोड़ा सकारात्मक माइंड हो जाए।
यदि आप तेजी से अपने फ्रीलांसर प्रोफाइल का लेवल (level) अच्छा और ऊपर करना चाहते हैं। तो आपको फ्रीलांसर परीक्षा देना होगा और और उसमें पास होकर अच्छा लेवल प्राप्त कर सकते हैं। जिससे आपको अधिक प्रोजेक्ट मिलने की संभावनाएं हो जाती है।
Freelancer की सर्विसअभी मैंने ऊपर अकाउंट खोलने के और प्रोफाइल बनाने के बारे में बताया मगर, उससे भी पहले एक जरूरी चीज आती है कि फ्रीलांसिंग में कौन-कौन सी सर्विस आती है। जिससे आप अपना हुनर ग्राहकों को अच्छी तरह से दिखा सको कि आप किस चीज में माहिर हो। और फ्रीलांसिंग में कौन से तरीके की सर्विस दी जाती हैं।
अगर आप इनमे से कुछ नहीं कर सकते हो तो बेहतर होगा की इनमें से किसी एक सर्विस के बारे में अच्छी तरह से पढ़ो और उसमें बहुत अच्छे से काम करना स्टार्ट कर दो। जिससे भविष्य में अगर आप किसी से प्रोजेक्ट लेते हैं तो आप उसको निराश नहीं करोगे। इसके लिए बहुत जरूरी है कि आप किसी एक सर्विस में बहुत अच्छे मास्टर बन जाएँ। तो चलिए बात करते हैं कि फ्रीलांसिंग में कौन कौनसी सर्विस आती हैं।
- ग्राफिक डिजाइनिंग (Graphic Designer)
- वेब डिजाइनिंग (Web Designing)
- वीडियो डिजाइनिंग (Video Designing)
- यूआई/यूएक्स डिजाइनिंग (UI/UX Designing)
- वेब डवलपमेंट (Web Development)
- एंड्राइड ऐप डेवलपमेंट (Android App Development)
- कंटेंट राइटिंग (Content Writing)
- एस ई ओ एक्सपर्ट (SEO Expert)
- ट्रांसलेटर (Translator)
- अकाउंट सर्विस (Account Service)
- मार्केटिंग (Marketing)
यहां पर कुछ सर्वेश दिखाई गई हैं इनमें से आप कोई भी एक सर्विस में एक्सपर्ट बन सकते हैं। उसके लिए आपको थोड़ी पढ़ाई और थोड़ी मेहनत करनी होगी, उसके बाद आप कोई भी प्रोजेक्ट पर काम करने में सक्षम हो जाओगे।
फ्रीलांसर पर प्रोजेक्ट कैसे ढूंढे
Freelancer आपको प्रोजेक्ट खोजने के लिए कई अलग-अलग तरीके देता है। सबसे पहले आप ब्राउज (browse) में जाएं। तो आपको ड्राप डाउन मेनू दिखाई देगी।

इसके बाद आप कॉन्टेस्ट (Contests), लोकल जॉब (Local jobs) या प्रोजेक्ट (Projects ) की कैटेगरी पर जा सकते हैं। तो सबसे पहले में कॉन्टेस्ट (Contests) पर जाने की सलाह देती हूँ। क्योंकि इस पर सभी लोग अपने जरूरत के हिसाब से प्रोजेक्ट को अपलोड कर देते हैं, और उस पर आप अपनी स्किल के हिसाब से एंट्री डालकर प्रोजेक्ट ले सकते हैं।
इसके बाद मैं लोकल जॉब की सलाह देती हूं, जैसे आप अच्छे फोटोग्राफर हैं तो आप अपने शहर के लोकल फ्रीलांसर फोटोग्राफर जॉब ढूंढ सकते है और उस प्रोजेक्ट पर काम कर सकते है। और सबसे बाद में प्रोजेक्ट की केटेगरी की सलाह देती हूँ इसमें आप बीड लगाकर किसी भी प्रोजेक्ट को उठा सकते हैं। Upwork की तरह, Freelancer.com पर हर दिन सैकड़ों नए प्रोजेक्ट पोस्ट मिलते हैं। Freelancer.com में 45000 नौकरी और 900+ श्रेणी है। और यह प्रत्येक दिन जॉब पोस्ट होती रहती है।

ConversionConversion EmoticonEmoticon